आज 10 बजे पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे भगवत मान

 
Bhagwat Maan

पंजाब| पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत प्राप्त हुई है। आप की जीत को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में है। कल यानी 11 मार्च को भगवत मान ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बता दें भगवत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। 

वही सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे वह राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उनके सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बता दें 13 मार्च को कांग्रेस में आम आदमी पार्टी का रोड शो होगा। यह शो जीत के जश्न के उपलक्ष्य में किया जाएगा।
ज्ञात होना चाहिए पंजाब में 117 सींटो पर मतदान हुआ था। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया और जनता के विश्वास से 92 सींटो पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वही इस बार यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के सामने बडे बडे दिग्गजों को हार का मुह देखना पड़ा।