पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नेता और पार्षद बने आम का हिस्सा
Feb 17, 2022, 10:04 IST
The Chopal
पंजाब| पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व भीषण सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। जहां यूपी में भाजपा सपा में खुल्लम खुल्ला जंग छिड़ी हुई है। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहीं इस बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है और इनके तीन पार्षद व कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आप में शामिल होने वाले पार्षदों में मनदीप आहूजा , प्रियंका शर्मा और गुरजीत कौर शामिल हैं. इससे पूर्व कांग्रेस के अमृतसर से मेयर रहे करमजीत सिंह रिंटू ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। जो पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। बताते चलें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आय दिन कांग्रेस को घेरते रहते हैं।
अभी हाल ही में जहां आम आदमी पार्टी प्रमुख ने कांग्रेस को उसके पांच वर्ष के काम के लिए घेरा वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को इंगित करते हुए कहा, कांग्रेस का कोई नेता आतंकियों के घर मे नही मिलता झाड़ू वाले मिलते हैं।