आज भगवत मान करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
Mar 16, 2022, 08:44 IST

The Chopal
पंजाब| पंजाब में सत्ता परिवर्तन का बिगुल बजा है। आम आदमी पार्टी ने विपक्ष को कराती मात देते हुए अपनी सरकार बनाई है। वही आज आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बनकर उभरे भगवत मान शपथ ग्रहण करेंगे। पंजाब के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में रखा गया है।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा आज आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि आज सिर्फ भगवत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नही बनेंगे बल्कि तीन करोड़ पंजाब के निवासी मुख्यमंत्री बनेंगे।