2 नाबालिगों ने 13 वर्ष के लड़के का किया यौन उत्पीड़न, 20 रूपये दिए – कहा मुँह बंद रखना,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शर्मनाक वारदात सामने आई हैं. बता दें यहां एक नाबालिग का किशोरों ने यौन उत्पीड़न कर दिया और दोनों किशोरों ने लड़के को 20 रुपए देकर कहा कि अब तुम अपना मुंह बंद रखना. धमकी भी दी कि किसी से भी इस घटना का जिक्र मत करना. यह
 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शर्मनाक वारदात सामने आई हैं. बता दें यहां एक नाबालिग का किशोरों ने यौन उत्पीड़न कर दिया और दोनों किशोरों ने लड़के को 20 रुपए देकर कहा कि अब तुम अपना मुंह बंद रखना. धमकी भी दी कि किसी से भी इस घटना का जिक्र मत करना. यह घटना लोढ़ा इलाके में घटित हुई,

जानकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को कुछ खेती का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था. दोनों नाबालिग आरोपी पीड़ित के साथ बाजार गए थे. दोनों उसे पास के जंगल में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया. पीड़ित ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को पूरी कहानी बता दी. अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कारवाई जारी है,

वहीं पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपी उसके परिवार से परिचित थे. उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी अपराध के बारे में 2 आरोपियों के माता-पिता से शिकायत करने गई, तो उन्होंने इस घटना के बारे में सुनने से इनकार कर दिया,

टिकरी बॉर्डर किसान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा सरकार मेरी अंतिम इच्छा पूरी करें,