यूपी में लग गई अवैध हथियार के निर्माण पर लगाम

 
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी युद्ध ने सातवें चरण में कदम रख दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज यूपी में भाजपा की जीत का शंखनाद करने के लिए जौनपुर में एक जनसभा को।सम्बोधित किया और कहा पहले यूपी में अवैध हथियार का निर्माण होता था ओर उनका उपयोग लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए होता था। लेकिन आज मिशाइल बनती है जिसका उपयोग देश की सुरक्षा हेतु होता है। 
उन्होंने आगे कहा, जनता ने वर्ष 2014, 2017, 2019 में बीजेपी पर भरोसा जताया है और उसे सेवा का मौका दिया है। वही अगर हम अखिलेश बाबू की बात करें तो वह मंद गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने इस बार फुलटॉस गेंदबाजी की है जिसपर अब भाजपा को जीत का चौका लगाना है। आज यूपी विकास की गाथा गा रहा है। डबल इंजन की सरकार में यूपी का बेहतरीन विकास हुआ है। बीजेपी ने यूपी की गरीब जनता के भविष्य को सुधारने के लिए काम किया है। 
वही अगर हम पिछली सरकार के कार्यकाल की बात करें तो उनके कार्यकाल में महज दंगे गुंडागर्दी और आपराधिक घटनाओं के मामले दिखाई देंगे। वह आज अपनी पार्टी के नए स्वरूप का दावा कर रहे हैं लेकिन जनता जानती है उनकी करतूत। इस बार जनता उनको जवाब देगी और विकास को देखकर कमल पर विश्वास जताएगी और यूपी में पुनः भगवा सरकार आएगी।