इन चार जिलों में सपा ने फहराया अपनी जीत का परचम
Mar 12, 2022, 12:11 IST
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सपा बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। जहां भाजपा ने यूपी की बागडोर संभाली है वही सपा भाजपा के विरोध में बड़े विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई है और हार के बाद भी यूपी के चार जिलों में सपा के शानदार प्रदर्शन ने सबको धूल चटा दी है।
यदि हम बात यूपी के जिला आजमगढ़, अंबेडकरनगर, कौशांबी और शामली की करें तो यह वह जिला है जिनकी सभी सींटो पर सपा का कब्जा है। सपा के पैर को यहां पर हिलाना तो दूर भाजपा छू भी नहीं पाई है। बता दें सपा ने आजमगढ़ की 10, अंबेडकर नगर की 5, कौशांबी व शामली की सभी तीन-तीन सीटें जीत ली हैं। इन जिलों में पहले सपा के पास सिर्फ 7 सीटें थीं, जो बढ़कर अब 21 हो गई हैं।
वही यदि हम पूरे यूपी की बात करें तो यूपी में सपा को 125, भाजपा को 273 , वही खराब प्रदर्शन के साथ कांग्रेस को 2 व बसपा को 1 सींट हासिल हुई है। वही यदि हम बसपा की बात करें तो इसका यूपी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है।