कांग्रेस में मची उथल पुथल के बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिया इस्तीफा

 
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद पार्टी में उथल पुथल देंखने को मिल रही है। अब इस उथल पुथल के माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा था। जिसके बाद उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
उन्होंने इस्तीफा देते हुए एक पत्र जारी किया है जिसमे उन्होंने स्पष्ट तौर पर यूपी में हुई कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी भी ली है। उन्होंने कहा, मैं अजय कुमार लल्लू अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सादर अवगत कराना चाहता हूँ कि विगत दिनों प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों नें इस चुनाव में पूरी मेहनत और लगन से पार्टी के लिए काम किया और साथ ही संगठन को ग्राम स्तर तक पहुँचाया। समय-समय पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।
लेकिन इस चुनाव में हमें अप्रत्याशित रुप से हार का सामना करना पड़ा, इस हार की मैं नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुये अपने अध्यक्ष पद के दायित्व से इस्तीफा दे रहा
आप सब ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुये उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, इसके लिये मै जीवन भर आभारी रहूंगा पार्टी के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करता रहूँगा।