छठवें चरण के मतदान से पूर्व भाजपा की जीत सुनिश्चित कर गए योगी
Mar 1, 2022, 13:34 IST
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी दंगल के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार पुनः सुर्खियों में हैं। योगी आदित्यनाथ वैसे तो अपने कटाक्ष के चलते विपक्ष को धूल चटाने में माहिर हैं लेकिन आज उन्होंने यह दावा किया है कि पिछले पांच चरणों मे हुए मतदान में बीजेपी को जनता का प्यार मिला है और पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। वही छठवें चरण के मतदान में यूपी में बीजेपी 300 सींटें प्राप्त करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, जनता ने घोर परिवारवाद की राजनीति को अलविदा कह दिया है और यह संकल्प लिया है कि गोरखपुर के हर बूथ पर कमल खिलेगा। वही उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष को इंगित किया और हमलावर रुख अपनाते हुए कहा, उन लोगों पर कोई विश्वास कैसे कर सकता है जो हर चुनाव में अपना मित्र परिवर्तित कर लेती है। उन्होंने आगे कहा, यदि आप भाजपा की ओर देखेंगे तो आपको हर वर्ग का कल्याण नजर आएगा। वही यदि आप समाजवादी की और देखेंगे तो आपको गुंडागर्दी आतंकवाद नजर आएगा।
वही सपा की 300 यूनिट फ्री बिजली योजना पर हमला बोलते हुए वह बोले आज जो लोग मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। उनकी सरकार के नेतृत्व में यूपी में तुष्टिकरण की राजनीति होती थी और सिर्फ ईद बकरीद के मौके पर बिजली दी जाती थी। भाजपा पहली सरकार है जिसने अपनी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिया और सभी को इसका फायदा मिला। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी को समान देखा गया। वही यदि हम सपा बसपा के शासन को देखे तो इनके सपा के शासन काल मे प्रदेश में 700 दंगे हुए वही बसपा के कार्यकाल में यूपी में 364 इस प्रकार की वारदात सामने आई।