उत्तर प्रदेश के मुरदनगर के पंचायत चुनाव में वोटरो को आकर्षित करने के लिए शराब का सहारा लिया जा रहा है. इन दिनों ऐसे 2-3 मामले आए है . 7 अप्रैल को प्रधान पद के उम्मीदवार द्वारा मँगवाई गई शराब पकड़ी गई और उसके बाद कल वीरवार को पुलिस ने नकली शराब के साथ बीएसएफ और सेना के 2 जवानों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है . बीएसएफ जवान सुमित हरियाणा के सोनीपत और सेना जवान अमित मेरठ का रहने वाला था . सेना जवान अमित की भाभी मोना त्यागी प्रधान पद के लिए उम्मीदवार है . शराब हरियाणा से तस्कर की गई थी . भाभी मोना को नामजद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है .
वीरवार को जब पुलिस और आबकारी विभाग की टीम दुहाई पेरिफेरल के पास शक के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी . इसके चलते एक सेंटरो कार की तलाशी के दोरान हरियाणा मार्का की 15 पेटी पकड़ी गई . कार सवार युवकों मे सुमित और कुलदीप जो सोनीपत के पास के गाँव के रहने वाले है और अमित त्यागी गाँव माछरा मेरठ का रहने वाला है .
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित बीएसएफ जवान है जो पश्चिम बंगाल मे तैनात है और अमित सेना मे हरियाणा के अंबाला मे तैनात है , सुमित 27 मार्च से 26 अप्रैल से छुट्टी पर था और अमित 2 अप्रैल से 8 मई तक छुट्टी पर था . पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमित त्यागी का भाई विपिन भी बीएसएफ में है और वह गिरफ्तार सुमित के साथ पश्चिम बंगाल में ही तैनात है. विपिन की पत्नी मोना ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही है. भाभी के चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ही अमित शराब की तस्करी करके हरियाणा से लाया था.