राजधानी लखनऊ– बड़ी ख़बर बता दें की खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह जग्गा को पंजाब और लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के इनपुट पर की गई है. ख़बर के मुताबिक पंजाब पुलिस ने हाल में जगदेव सिंह जग्गा के एक साथी को गिरफ्तार किया था. जिसने पूछताछ के बाद पुलिस को जगदेव के लखनऊ में होने की पुख्ता जानकारी बताई थी. इस इनपुट के आधार पर जगदेव सिंह जग्गा को पुलिस ने सचिवालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यालय में पेश किया, जहां से पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई है,
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुई फंडिंग से इन दोनों ने मध्य प्रदेश में जाकर असलहों की बड़ी खेप आर्डर किया था. इस बात की जानकारी जब पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को हुई तो कोहराम मच गया, पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की गई. इसके साथ ही मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब और पंजाब से इंग्लैंड व जर्मनी तक के सभी तार खोजे गए. इसके बाद मुश्किल से जगरूप को गिरफ्तार किया गया. वहीं जगदेव सिंह जग्गा की तलाश शुरू की गई. पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह और दरोगा परमिंदर सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम जग्गा का पीछा कर रही थी,
इसके साथ ही बता दें की पुलिस पूछताछ में पता चला कि जगदेव सिंह जग्गा, खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा एवं मलतानी सिंह का दाहिना हैंड है, जग्गा पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में शामिल है. अमृतसर समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत करीब लगभग 9 मुकदमे हैं. हालांकि जग्गा दो बार गुरदासपुर जेल में सजा भी काट चुका है. बताया जा रहा है कि जग्गा आतंक फैलाने के लिए टेरर फंडिंग से असलहों की खेप खरीदता और सप्लाई करता था. उसने कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश से असलहों और कारतूस की खरीद-फरोख्त भी की थी,