अब इस राज्य में अगर बिना मास्क पकड़े गए तों लगेगा 10 हजार रुपए जुर्माना,
उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ सकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे उत्तरप्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया है. अब उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा. इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार 1 हजार का जुर्माना और दूसरी बार में 10 हजार का जुर्माना भरना होगा.
वहीं उत्तरप्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी. इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं ही संचालित होंगी. इस संबंध में आवश्यक जागरूकता कार्य भी किए जाएं.