एक शौचालय में लगा डाली 2 टॉयलेट सीटें, अधिकारी गए तों आँखे फ़टी रह गई,
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है बता दें की सामुदायिक शौचालय निर्माण के दौरान 1 शौचालय के अंदर 2 सीट बना दी गई. जिस किसी ने भी प्रधान, इंजीनियर और ब्लॉक के अधिकारियों के इस अजूबे को देखा उनकी आंखे फटी की फटी रह गई. लोगों का अब यह सोच कर सर चकरा रहा है कि कैसे 2 लोग एक साथ इस शौचालय का इस्तेमाल कर पाएंगे. बता दें की पूरा मामला सलटौवा ब्लॉक के भिउरा गांव का है,
बता दें की जहां एक टॉयलेट के अंदर 2 टॉयलेट सीटें लगाने करने का मामला सामने आया है. और साथ ही अब इस अजीब शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में लाखों रुपए खर्च कर दिए गए, लेकिन जमीनी हकीकत देखकर हर कोई ऐसे कारनामों से हैरान है,
और वहीं डीपीआरओ इस मामले बोलने से मना कर रहे हैं, जब ब्लॉक के बीडीओ और सेक्रेटरी से बात की गई तो उन्होंने अजीब तर्क दिया कहा कि ये बच्चों के लिए बनाया गया है, जिससे बच्चे नित्यक्रिया करते समय डरें नहीं, 2 बच्चे एक साथ टॉयलेट करें, तर्क सुनने में अजीब लगता है कि अगर 1 बच्चे को ही नित्यक्रिया करनी हो तो वो टॉयलेट करते समय डर जाएगा, या नित्यक्रिया के लिए 2 बच्चे जरूरी हैं,
अब इस मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने सवाल उठाया और मांग किया है कि पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए. स्वच्छ भारत मिशन का इससे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला और कोई नहीं हो सकता. वही कमिश्नर अनिल सागर ने इस मामले पर कहा कि वाकई मे ये तस्वीरें बेहद हास्यास्पद है, मगर लापरवाही भी है. जिसकी जांच करवाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी,