इस ट्रिक को फॉलो कर बिना इंटरनेट के चलाएं गूगल मैप
Feb 22, 2022, 10:39 IST
The Chopal
तकनीकी| यदि आप घूमने के शौकीन हैं और रास्ता पता करने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। लेकिन तकनीक के जमाने मे लोग इंटरनेट का इस्तेमाल इतना करते हैं की उनका डेटा पूरे दिन नहीं चल पता वही जब आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं और आपका डेटा खत्म हो जाता है तो वह समस्या बन जाता है और आप परेशान होने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी तकनीकी जिससे आप आसानी से डेटा खत्म होने के बाद भी गूगल मैप चला सकते हैं और अपना रास्ता खोज सकते हैं।
जाने क्या है बिना इंटरनेट के गूगल मैप चलाने का:-
जब आपको लगे की आपका इंटरनेट खत्म होने वाला है और अब आपको ऑफलाइन रहना होगा तो आपको सबसे पहले उस डेस्टिनेशन को अपने फोन की इंटरनल मेमोरी में सेव करना होगा। जब आप डेस्टिनेशन को अपने मोबाइल में सेव कर लेंगे तो यह बिना इंटरनेट के भी आपको रास्ता बताएगी और आप आसानी से अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं। लेकिन अब आपके मन मे सवाल होगा की अखिर कैसे गूगल मैप से डेस्टिनेशन डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए हम आज आपको बताते हैं की किस प्रकार से ऑनलाइन डेस्टिनेशन को ऑफ़लाइन देंखने के लिए डाउनलोड करते हैं।
जाने गूगल मैप से डेस्टिनेशन डाउनलोड करने की ट्रिक:-
ऑफलाइन गूगल मैप डेस्टिनेशन डाउनलोड करने हेतु सर्वप्रथम आपको गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
गूगल प्लेस्टोर खोलने के बाद आपको प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
इसके बाद आप ऑफलाइन मैप ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर सेलेक्ट ऑन योर लोकेशन सेलेक्ट कर अपनी लोकेशन डाउनलोड करें।
फिर इस मैप को डाउनलोड कर इस एप के माध्यम से बिना डेटा के भी अपनी लोकेशन फाइंड कर सकते हैं।