Photos देखें बिल्कुल नई धांसू Kia Carens का इंटीरियर व एक्सटीरियर, फीचर्स भी शानदार
The Chopal, New Delhi
Kia Carens 7-सीटर MPV है जो भारत आते ही ग्राहकों के दिलों पर छा गई है. कंपनी की ये किफायती कार है जिसे ग्राहकों की ताबड़तोड़ बुकिंग मिल रही है. इस कार के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ग्राहकों को अभी से करीब 1 साल तक वेटिंग दी जाने लगी है. (Kia Carens) इंटरनेट पर लीक हुए एक डॉक्यूमेंट के हिसाब से कैरेंस के K1.4 6MT लग्जरी प्लस 7 वेरिएंट पर सबसे कम 13-14 हफ्ते और G1.5 6MT प्रेस्टीज वेरिएंट के लिए सबसे ज्यादा 48-49 हफ्ते की वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है. कंपनी ने 3-रो वाली कैरेंस 8.99 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च की है.
इस कीमत पर किआ कैरेंस का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से शुरू हो चुका है.
किआ इंडिया ने अपनी नई 7-सीटर MPV को दिखने में अंदर और बाहर से काफी सुंदर बनाया है.
कैरेंस कंपनी की सेल्टोस SUV पर आधारित है लेकिन साइज में ये इससे काफी लंबी है.
कैरेंस के केबिन में यात्रियों को खूब सारा स्पेस मिलता है और ये 7 यात्रियों के लिए सटीक है.
यह भी पढ़ें : XUV900 : लीजिए जी धमाल मचाने आ रही है यह Mahindra SUV, जानें क्या होगी खासियत