चुन्नी से बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी, पिता चलाते है चाय की दुकान,

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं जानकारी के अनुसार इस कदम के पीछे मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है. यही कारण है कि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच
 

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं जानकारी के अनुसार इस कदम के पीछे मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है. यही कारण है कि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच पूरी करना चाहती है.

वहीं छात्रा की उम्र लगभग 18 साल थी. मृतिका के पिता सेक्टर तीन में चाय की दुकान चलाते हैं. साथ ही वहीं पर उनका निजी मकान भी है. बताया जा रहा है कि उसकी भाभी नीचे की मंजिल पर काम कर रही थी. पढ़ाई की बात कर के वह ऊपर गई थी. इसी बीच अचानक चीख सुनाई थी. जैसे ही परिजन ऊपर पहुंचे उनके होश उड़ गए.

उसने चुन्नी के सहारे फंदा बनाया था और उस पर झूली हुई थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और फिर नजदीक अस्पताल में पहुंचाया गया. परंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई. क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची व मुआयना किया.

वहीं जानकारी में आया है कि मौके से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है परंतु चर्चा है कि वह मानसिक तनाव में थी. लेकिन ज्यादा जानकारी जानने के लिए पुलिस परिजनों और उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है. उसके कमरे आदि की तलाशी ली जा रही है. वह पलवल राजकीय कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी.

वहीं पुलिस का कहना है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट आदि की जांच भी की जाएगी अगर उसने कोई प्रोफाइल आदि बना रखी हो. इसके साथ ही उसकी दोस्तों से भी पुलिस बातचीत का प्रयास कर रही है. कई बार दोस्तों को घर वालों से ज्यादा जानकारी होती है.

रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, खोला तों मिला बच्चे का शव,