UP के लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर सहित 8 शहरों में होगा यह खास काम, फंड हुआ जारी

यूपी की योगी सरकार ने 48.29 करोड़ रुपये से आठ शहरों का विस्तारित क्षेत्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बड़े क्षेत्रों का निर्माण किया जाएगा।

 

Uttar Pradesh : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के शहरों में निर्माण कार्यों को तेज कर दिया है। इन आठ शहरों के विस्तारित क्षेत्र का विकास 48.29 करोड़ रुपये से किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा, वृंदावन-मथुरा और अलीगढ़ के विस्तारित क्षेत्र में 97 परियोजनाओं के लिए धनराशि दी जाएगी। प्रयागराज में 42 कार्य होंगे। प्रयागराज नगर निगम को इसके लिए 19.74 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

शासन ने नगर निगम की सीमा में नए क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। शासन ने नगर निगमों से भेजे गए विकास प्रस्तावों की जांच करने के बाद बजट जारी किया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि राज्य ने पत्र जारी किया है जो राशि देने के लिए जारी किया गया है। दिवाली के बाद सभी कार्यों की निविदा जारी की जाएगी। 

विस्तारित क्षेत्र में विकास के लिए मिली राशि

शहर                कार्य            राशि 
प्रयागराज           42           19.74 करोड़
लखनऊ            10           10.78 करोड़
शाहजहांपुर         चार          1.58 करोड़ 
आगरा              दो            1.83 करोड़                            
गोरखपुर            आठ          5.10 करोड़ 
फिरोजाबाद         एक           32.47 लाख 
मथुरा-वृंदावन      तीन           1.07 करोड़
अलीगढ़            27             7.84 करोड़

ये काम होंगे 

नाला-नाली, सड़क, जल निकासी, रोड पटरी, पुलिया, नलकूप, मार्ग प्रकाश। इन विकास कार्यों से विस्तारित क्षेत्रों की सूरत बदलेगी।

Also Read : UP में जल्द खत्म होगा 67000 कांस्टेबल भर्ती का इंतजार, एसआई भर्ती शुरू होने में समय