रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, खोला तों मिला बच्चे का शव,
इंसानियत दुनिया में दिनोंदिन ख़त्म होती जा रही है जानकारी क मुताबिक एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है हरियाणा के चरखी दादरी में रेवाड़ी -गंगानगर ट्रेन में शुक्रवार दोपहर एक लावारिस बैग में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. दादरी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. बच्चे की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाईं है. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.
वहीं जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चे के शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है. शरीर पर चोट के निशान नहीं है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि बच्चे की हत्या कैसे की गई है. शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.