Weather Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में लुढ़का पारा, जानें मौसम का ताजा अपडेट 

 

Weather Updates: जैसे-जैसे नवंबर महीना बीत रहा है। वैसे ही देश भर के मौसम का मिजाज में तेजी से बदलाव नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में तो ठंड दस्तक भी दे चुकी है। बिहार व झारखंड राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तो दूसरी और  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम विभाग ने मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। वही आज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कुछ गिरावट देखी जा सकती है। तो दूसरी और दक्षिण में स्थित राज्यों में बारिश का दौर जारी है।  मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज और कल बारिश देखी जा सकती है।           

राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे और हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। राजधानी के तापामन में गिरवाट के साथ ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर काफी डरा रहा है। कल शाम 6 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 296 तक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं शुक्रवार को भी AQI खराब श्रेणी में भी दर्ज किया गया है। वहीं, आज आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. हालांकि, आज (20 नवंबर) दिल्ली में प्रदूषण खराब से बेहद खराब होने की कगार पर है. दिल्ली में कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 दर्ज किया गया था, जो आज सुबह 6 बजे के लगभग 297 देखा गया है.

देश में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के कई इलाकों में आज बारिश में बढ़ोतरी भी हो सकता है। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के इलाकों में 20 नवंबर को हल्की बारिश भी होगी। वहीं 21 और 22 नवंबर को आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है। इस दौरान इन इलाकों में हवा की रफ्तार लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी।

इन इलाकों में बर्फबारी

आज लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। बता दें, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम पर अगर नजर डाल लेते हैं। उत्तर प्रदेश में यहां के कुछ हिस्सों में ठंड भी बढ़ चुकी है। सूबे की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

मंडी भाव 19 नवंबर 2022: ग्वार, नरमा, सरसों, मोठ, बाजरा, गेहूं, मूंगफली समेत सभी फसलों का भाव