Chhattisgarh में मानसून को लेकर अच्छे संकेत, इस साल समय से पहले होगी एंट्री 
 

Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। वही प्रदेश में आने वाले दो दिनों में गरज चमक के साथ बारिश के अनुमान लगाए गए हैं और इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

 
Chhattisgarh में मानसून को लेकर अच्छे संकेत, इस साल समय से पहले होगी एंट्री 

The Chopal : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है, और मानसून से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।  अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसून इस साल छत्तीसगढ़ में सामान्य तिथि से चार दिन पहले शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मई को दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल तट पर आ सकता है। इससे क्षेत्र में तापमान कम होगा और बारिश होगी। मानसून की आगमन तिथि सामान्य से चार दिन पहले होने से 16 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष 27 मई को सामान्य तिथि से चार दिन पहले केरल तट पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून केरल में पहुंचा था।

एक जून को मानसून केरल आता है, 13 जून को जगदलपुर, 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई हैं मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले कुछ दिनों में निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की ओर बढ़ सकता है।

प्रदेश में मौसम की स्थिति खराब है

अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और 40 से 50 km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में था, जबकि पेंड्रारोड में सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। रविवार को रायपुर में हल्के बादल रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होगी।