Haryana Weather : हरियाणा में आज रात से शुरू होगा बारिश का दौर, 5 जिलों में गिरेंगे ओले
Haryana Weather - उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में भयंकर गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज रात से गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। आज रात से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान प्रदेश में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
तेज हवा, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने हरियाणा में आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 जिलों में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश में भीषण लू चलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा के रोहतक जिले में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है की बारिश का नया दौर शुरू होने से आने वाले दिनों में तापमान कम होगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।
भयंकर तूफान से भारी नुकसान -
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। मंगलवार शाम को आए तूफान और बारिश से बुधवार सुबह तक मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली।
पिछले दिनों आए भयंकर तूफान से हिसार समेत कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। तेज तूफान की वजह से बिजली के खंबों के साथ सोलर पैनल, टावर, टिनशेड गिर गए। हिसार में 1487 बिजली के खंबे और 83 ट्रांसफार्मर नीचे गिर गए। वहीं 11 जून को रात से एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर पहले से ही चेतावनी जारी कर दी गई है।
हरियाणा में इतने दिन होगी बारिश -
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक विभाग के अधिकारी ने बताया है कि हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam) आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील बना रहेगा और आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है
पश्चिमी विक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की ओर से आगे बढ़ेगा तथा पंजाब (Punjab Weather) के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है जिससे 11 जून रात से 13 जून के बीच हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होगी। इस दौरान कई जगहों पर माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम कूल रहेगा।
तापमान में बड़ा बदलाव -
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, बीते दिन अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, नारनौल में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, रोहतक में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री, वहीं सिरसा में बीते दिन न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।