राजस्थान में फिर गर्मी, 16 से लू चलने की आशंका, पारा 45 डिग्री तक पहुंचेगा

Jaipur Mausam Update : जयपुर रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी जारी रही। इससे गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पारे में फिर उछाल आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद 16 मई से प्रदेश में लू का नया दौर जारी रहेगा।
 

The Chopal, Jaipur Mausam Update : जयपुर रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी जारी रही। इससे गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पारे में फिर उछाल आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद 16 मई से प्रदेश में लू का नया दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

जयपुर रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी जारी रही। इससे गर्मी से राहत मिली। जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। लेकिन तापमान में गिरावट के बावजूद 16 शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।  जालोर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।

रविवार शाम को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। जयसमंद में तेज हवा के बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिन में पांच जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार

जिला  तापमान 
जालौर 42.6 डिग्री 
बाड़मेर  42.4 डिग्री 
फलोदी 42.2 डिग्री 
चूरू 42.2 डिग्री 
कोटा  41.7 डिग्री 
चित्तौड़गढ़ 40.5 डिग्री 
जैसलमेर  41.9 डिग्री 
जोधपुर  41.5 डिग्री 
बीकानेर  40.5 डिग्री 
श्री गंगानगर  41.0 डिग्री 
डूंगरपुर  41.1 डिग्री 
सिरोही  40.6 डिग्री 
फतेहपुर  41.0 डिग्री 
करौली  40.0 डिग्री 
जयपुर  39.6 डिग्री