Heat wave: तपती गर्मी में बातों का रखें खास ख्याल, हीट वेव नहीं होगी कोई परेशानी
 

Heat wave: हीट वेव के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रातः काल 11 बजे बाद ही सूर्य अपना कहर बरपाना शुरू कर देता है। जिससे आम जन का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। तपती गर्मी में बचाव के लिए आप इन बातों का खास ख्याल रखें। पढ़ें पूरी खबर 

 

Sweltering heat: हीट वेव के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रातः काल 11 बजे बाद ही सूर्य अपना कहर बरपाना शुरू कर देता है। जिससे आम जन का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। तपती गर्मी में बचाव के लिए आप इन बातों का खास ख्याल रखें। देश में तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को धूप से बचाव का प्रयास आवश्यक हो जाता है। यह तपती धूप व्यक्ति के शरीर को प्रभावित करती है। यदि झुलसती धूप में व्यक्ति सावधान ना रहे तो वह इसकी चपेट में आ सकता है। धूप से शरीर पर पड़ने वाले असर एवम बचाव के उपायों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह। जानकारी के अनुसार इलाके में दो दिन से पारा 44 डिग्री पर है। गर्मी को लेकर मरीज भी चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे है।

1. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता जिलोवा ने बताया कि अत्यधिक धूप के समय सूर्य से निकलने वाली यूवी किरण आंखों के लिए नुकसान दायक है। इन किरणों के प्रभाव से आंखों का लाल रहना, मांस का बढ़ना, मोतियाबिंद, एक प्रकार का पलक का कैंसर जैसे रोग हो सकते है। तेज धूप से बचाव के लिए धूप में निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाना तथा आंखों को परक ठंडे पानी से बार बार धोना आवश्यक है। साथ ही अत्यधिक धूप में अनावश्यक रूप से घर से निकलने से बचना भी चाहिए।

2. गर्मी के मौसम में बर्फ की चीजों से बचे। इनके सेवन से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या हो जाती है। तेज धूप की चपेट में आने से चक्कर आना, उल्टी दस्त होना, रक्तचाप बढ़ना जैसी बीमारियां हो जाती है। इस मौसम में लू से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को दिन में 5 से 7 लीटर पानी पीना चाहिए। 

3. आयुर्वेद में कपुरधारा लू से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है। यदि इस मौसम में कोई मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित है तो अर्कसूप का सेवन करे। साथ ही हथेली और पैरों पर तेल की मालिश करे।