UP में बरसेगा गर्मी का कहर, 36 जिलों के लिए IMD ने जारी किया लू का अलर्ट 
 

UP Weatehr News : देश में मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। देश के कुछ इलाकों में बारिश से गर्मी से लोगों को राहत भी पहुंची है। लेकिन अगर बात उत्तर प्रदेश में मौसम की की जाए तो गर्मी में लोगों का बुरा हाल कर रखा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताई जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने इन 36 जिलों के लिए लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

 

UP News : देश में मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। देश के कुछ इलाकों में बारिश से गर्मी से लोगों को राहत भी पहुंची है। लेकिन अगर बात उत्तर प्रदेश में मौसम की की जाए तो गर्मी में लोगों का बुरा हाल कर रखा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भयंकर गर्मी है (UP Weather News)। लोगों की गर्मी से स्थिति बदतर है। लखनऊ के मौसम केंद्र ने भी एक हफ्ते में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में राज्य के 36 से अधिक जिलों में दिन व रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। राज्य का अधिकतर भाग लू से प्रभावित होगा। फिलहाल बारिश नहीं होने की उम्मीद है।
 
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 40 डिग्री को पार कर चुका है। रात का तापमान भी बढ़ा है। गर्मी इस बार लोगों को पिछले साल से अधिक परेशान करेगी। 

अगले 4 दिनों तक यहां आसमान से बरसेगी आग

इन दोनों लू (UP Ka Mausam) उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में चल रहे हैं।  बुधवार से राज्य का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का तापमान 2 डिग्री से अधिक बढ़ा है। 

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, वाराणसी ,बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर में पर 40 डिग्री से अधिक है। वहीं रात्रि का तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक है। 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 23 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।  इस दौरान पूर्वी यूपी में तापमान अधिक रहेगा जिसके चलते लू चलने की संभावना है। पश्चिमी , पूर्वी यूपी में 24 और 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दोनों ही हिस्सों में ज्यादातर जिलों में लू (heatwave alert) चलने की संभावना है। 26 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 

यूपी के इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट (Alert regarding heat wave in UP)

प्रदेश के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर ,गाजीपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मऊ, बलिया ,आजमगढ़, देवरिया ,गोरखपुर , संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर ,बलरामपुर ,श्रावस्ती,अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट ,बलरामपुर ,फतेहपुर ,कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव ,सुल्तानपुर ,अयोध्या और कानपुर के आसपास के जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

लू से बचने के लिए जारी हुई एडवाइजरी

बता दें कि यूपी के स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के तरफ से भी गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी सरकारी चिकित्सालय में विशेष इंतजाम किए हैं। वही लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विक्रम सिंह ने कहा की लू से बचाव के लिए हल्का भोजन करें, तरल पदार्थ का सेवन खूब करें। 

सुबह उठने से रात सोने तक 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिए। नारियल पानी और मौसमी फल इम्यूनिटी को मजबूत करता है। भोजन में दही को जरूर शामिल करें। अगर बहुत जरूरी ना हो तो सुबह 11:00 से लेकर 3:00 तक धूप में निकलने से बचे।