Haryana Mausam : हरियाणा के एक दर्जन जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन से शुरू होगा अच्छी बारिश का सिलसिला
Haryana Mausam - हरियाणा में गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है। लेकिन अब जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वही IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में किस दिन से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब खत्म हो गया है और गर्मी ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। दिन की शुरुआत तेज चिलचिलाती धूप के साथ होती है और दोपहर तक लू चलने जैसी स्थिति बन जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक (IMD Weather) प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं वर्तमान में प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है।
तापमान में बड़ा बदलाव -
हरियाणा (Haryana ka mausam) में 8 जून को सबसे ज्यादा तापमान रोहतक में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके अलावा हिसार में 43.6 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 42.4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस, सिरसा और करनाल में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
14 जिलों में चलेगी लू -
मौसम विभाग ने 14 जिलों में को चलने की चेतावनी जारी की है। इसमें रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थान पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में दोपहर के समय तापमान 42 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा गर्मी और लू का प्रभाव ज्यादा रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
11 जून से शुरू होगी बारिश -
आईएमडी (IMD Weather) के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 11 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 11 जून को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है, जबकि 12 जून को बारिश की गतिविधियां पड़ेगी और 13 से 14 जून को कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने 12 जून को कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
इतने दिन होगी बारिश -
11 और 12 जून को गरज- चमक के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं 11 से 14 जून के बीच कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
''प्री मानसून:एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 जून, से हरियाणा को प्रभावित करने की संभावना है। 11 जून से 15 जून को हरियाणा राज्य मे अच्छी बारिश की सभावना है.''
- डॉ.मदन खीचड़,विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग HAU, HISAR