हरियाणा में भारी बारिश से मिलेगा गर्मी से छुटकारा, 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

हरियाणा में मौसम हुआ सुहावना, आज अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश के आसार। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जानें कब-कहां होगी बारिश और मानसून की एंट्री कब होगी। साथ ही पूरे हरियाणा में जारी है लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट।
 

Haryana Weather: हरियाणा का मौसम बदल गया है। शुक्रवार दोपहर कई जगह हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान कम हो गया है। आज मौसम विभाग ने बताया है कि अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश हो सकती है। साथ ही पूरे हरियाणा में लू और गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

हरियाणा में मानसून कब आएगा?

शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी थोड़ी कम हुई। लेकिन उमस बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। आज पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। रविवार और सोमवार को कई जगह गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। माना जा रहा है कि 20 जून से प्री-मानसून शुरू होगा और 28 जून से हरियाणा में मानसून की एंट्री हो जाएगी।

बारिश कब-कब होगी, जानिए

आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में बारिश हो सकती है। बाकी 18 जिलों में मौसम साफ रहेगा। कल रविवार को 12 जिलों में बारिश हो सकती है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। बाकी 10 जिलों में मौसम अच्छा रहेगा. सोमवार को 11 जिलों में बारिश हो सकती है। ये जिले हैं मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल में लगभग 50% बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।