बिहार में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली का मौसम आज रहेगा साफ, जाने IMD का ताजा अलर्ट

देश के तकरीबन राज्यों में बरसात अभी जारी भी है। वहीं, कई राज्यों में मानसून की वापसी भी हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो या तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत और आसपास के पश्चिमी भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी।
 

नई दिल्ली -  देश के तकरीबन राज्यों में बरसात अभी जारी भी है। वहीं, कई राज्यों में मानसून की वापसी भी हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो या तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत और आसपास के पश्चिमी भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। 29 सितंबर से पूर्वी भारत में बरसात का एक नया दौर शुरू हो सकता है। साथ ही, IMD ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 30 सितंबर तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें - सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के रेट, जाने ताजा भाव 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो शायद अब बरसात नहीं होगी। दिल्ली का तापमान आने वाले दिनों में कुछ बढ़ सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अंडमान व निकोबार द्वीप समूह,तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।

ये भी पढ़ें - UP सरकार ने किया स्कॉलरशिप नियम में बड़ा बदलाव, इन छात्रों को मिलेगा ये बड़ा फायदा 

वहीं हल्की से मध्यम बरसात पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हो सकती है। पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, लक्षद्वीप और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बरसात हो सकती है। सितंबर में कुछ दिन बचे हैं, और अब हम मुंबई में महीने के बाकी दिनों में कुछ बरसात देख सकते हैं। आज और कल बरसात अधिकतर मध्यम और कहीं-कहीं भारी होगी। 29 और 30 सितंबर को बरसात कम होगी।