IMD Rain Alert : दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत 1 दर्जन से ज्यादा राज्यों में तूफान-आंधी बारिश का अलर्ट

 

IMD Rain Alert - देश भर में मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं कुछ राज्यों में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में आंधी -तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईए जानते हैं नीचे खबर में

मौसम विभाग ने आज 11 जून को अगले कुछ घंटे के अंदर कई राज्यों में आंधी -तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अपडेट के अनुसार, दक्षिणी पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके चलते जिन राज्यों में मानसून नहीं पहुंचा है वहां बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

13 जून तक यहां होगी बारिश - 

पश्चिमी विक्षोभ और मानसून (Monsoon) के एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तेज आंधी - तूफान के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अति भारी-बारिश होगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 13 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। 

उत्तर भारत के राज्यों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट 

उत्तर भारत के राज्यों के मौसम की बात करें तो पिछले काफी दिनों से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन अब बारिश शुरू होने वाली है। 11 से 13 जून के बीच अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को गरज- चमक के साथ तेज बारिश होगी। इस दौरान 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

इस दिन दस्तक देगा मानसून - 

दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon Update) धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिन में महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 10 जून देगा। ऐसे में दक्षिणी भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में इतने दिन होगी बारिश - 

मौसम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली (Delhi Mausam) में 11 और 12 जून को आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग ने नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, समेत पूरी दिल्ली- एनसीआर में अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। 12 जून को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं राजधानी के मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाला है। 

उत्तर प्रदेश में केसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (IMD Weather) ने उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के बीच धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है और लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, आगरा, उन्नाव, मैनपुरी, इटावा, फतेहपुर, चित्रकूट समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होने के कारण 13 जून तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा।

बिहार में भी बारिश की चेतावनी 

बिहार (Bihar Mausam) में अभी मौसम बदल रहा है। आईएमडी ने 13 जून तक लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, बिहार में 13 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर तकरह सकती है। 

राजस्थान में दो दिन होगी बारिश -

राजस्थान (Rajasthan Weather) में भी आंधी तूफान और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी बारिश और तेज हवाओं चलने की संभावना जताई है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, श्रीगंगापुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी - 

मौसम विभाग ने आज पंजाब (Punjab Ka Mausam) में आंधी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जलंधर, बठिंडा समेत पंजाब के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश होने की संभावना जताई है।