IMD Weather Forecast : अगले 7 दिन 21 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान
Monsoon Weather: भारत मौसम विभाग ने 5 जून को जानकारी दी है कि मानसून अब आगे बढ़ने लगा है। गत दिनों मानसून की देश में एंट्री हो चुकी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर में तूफान नुमा आंधी देखने को मिली है। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है, जहां 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, हिमालय के निचले इलाकों में 110 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, सिक्किम में भी बारिश का दौर देखने को मिला है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, मेघालय में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान आया है, जिससे कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। छत्तीसगढ़, गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार की हवाएं चली हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा 7 दिन का मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वोत्तर भारत के लिए कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 11 जून तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 5 से 7 जून के दौरान असम, मेघालय में आंधी बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसमें 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवा चल सकती है। 8 जून को असम और मेघालय में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी ऐसे ही गतिविधियां हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 5 से 9 जून तक बिजली गिरने की भी संभावना है। 7 से 11 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट
भारत के दक्षिण के हिस्सों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 11 जून तक यहां पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 8 से 11 जून के बीच बारिश की संभावना है। कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना में 6 से 7 जून तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम का अलर्ट
भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वी भारत के लिए भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां व्यापक से भी व्यापक रूप में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में ज्यादा बारिश हो सकती है। 11 जून तक पश्चिम के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं
छिटपुट बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 5 से 8 जून और 10 से 11 जून के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है जो बढ़कर 60 किलोमीटर तक भी हो सकती है। कई जगह पर बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है। आंधी तूफान में लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 9 और 10 जून को बिहार में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम का अलर्ट
भारत मौसम विभाग की ओर से 5 और 6 जून को जम्मू कश्मीर में और हिमाचल, उत्तराखंड में व्यापक बारिश की संभावना है। 7 जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश में 6 जून से और 11 जून तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में भी इन दिनों में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 11 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। वहीं राजस्थान में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से आ सकती है। जबकि 5 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं आलावृष्टि की संभावना है। वहीं कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है। ज्यादातर राजस्थान में यह घटना हो सकती है।
मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
आईएमडी के 7 दिवसीय अलर्ट में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बिजली कड़कने की घटनाएं संभावित है। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर तक भी जा सकती है। 5 जून को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
पश्चिमी भारत के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 5 से 10 जून के दौरान गोवा में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली कड़कने की संभावना है। 60 किलोमीटर की रफ्तार तक की हवा चल सकती है।