Mausam : बिहार के 19 जिलों में तेज आंधी व बरसात को लेकर मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी
 

 

THE CHOPAL - बिहार के अधिकतर जिलों में शनिवार को मौसम सामान्य रहा। 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज भी किया गया। अगले 24 घंटे में भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लोगों को गर्मी और धूप से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, सोमवार यानी 22 मई से राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Business Idea :अब खत्म होगी नौकरी की टेंशन, मात्र 10000 रुपए से शुरू करे ये शानदार बिजनेस 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 22 से 24 मई तक तेज हवा के साथ बरसात होने की संभावना है। 22 मई को 14 जिले, 23 को 19 जिले और 24 मई को राज्य के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बरसात और आकाशीय बिजली के लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में वाल्मीकि नगर, वैशाली, छपरा और बेगूसराय को छोड़कर सभी जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार सोमवार से मौसम बदलेगा। अगले 3 दिनों तक उत्तर बिहार के एक से दो जिलों में हल्की बरसात की संभावना है। चौथे और पांचवें दिन उत्तरी बिहार में भारी बरसात के आसार है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम

पटना मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव दिखेगा। लेकिन, 22 मई से राज्य कई जिलों में बरसात होगी। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।