दिल्ली में बारिश का दौर शुरू, उमस और गर्मी से मिली राहत

Rain in Delhi: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर पर बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया। वहीं सोमवार सुबह हुई बरसात से मौसम सुहावना बना हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है जानिए पूरी खबर.... 
 

The Chopal: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों की सुबह खुशनुमा बरसात बारिश के मौसम के साथ हुई। दिल्ली में हुई हल्की बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Today) के लोगों को आज से अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिल्ली में हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर आ सकता है।

ये पढ़ें: Cyclone Biparjoy: राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय कहर बनकर टूटा अस्पतालों पर, भर गया पानी

चक्रवात का असर कम 

बिरजॉय चक्रवात का असर अब कुछ हल्का पड़ने लगा है तो कुछ दिन में देशभर में मौसम के रुख में भी बदलाव देखा जा सकता है। चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो होने वाला है।

दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, जिस प्रकार से मानसून की रफ्तार में कमी है और यूपी और दिल्ली में इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून। दिल्ली में 27 को तो यूपी में 30 जून तक मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसमें और देरी हो सकती है।

ये पढ़ें: Weather Update: बदल गया मौसम का मिजाज, आने वाले 2 दिनों में होगी इन राज्यों में बरसात, जाने IMD का ताज़ा अलर्ट