UP में किस दस्तक देगा मानसून, पूर्वानुमान हुआ जारी, गोरखपुर में होगी एंट्री 
 

UP News : उत्तर प्रदेश में मानसून को लेकर अपडेट सामने आई है। किसानों को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रदेश में आने वाले 2 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के 20 से ज्यादा दिनों में को चलने की जानकारी मौसम विभाग में जारी की है।

 
UP में किस दस्तक देगा मानसून, पूर्वानुमान हुआ जारी, गोरखपुर में होगी एंट्री 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले का मौसम तेज़ी से बदल रहा है। किसानों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि खेती की तैयारी मानसून पर निर्भर करती है। वर्तमान में मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी और लू (गर्म हवाएं) चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि इस बार यूपी में मानसून जून के तीसरे सप्ताह में आएगा। साथ ही यूपी में आने वाले दो दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों बाद बीस से अधिक जिलों में लू होगी। अब रात के तापमान में वृद्धि होगी। केरल तट पर मई के अंत तक मानसून आने के संकेत के बीच, दो दिनों तक धूप और बदली जारी रहेगी। 14 मई को राज्य के 20 से अधिक जिलों में लू होगा, और 15 मई को 33 जिलों में हीटवेव होगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मई को मानसून केरल तट पर आ सकता है। मानसून राज्य में 18 जून तक गोरखपुर में शुरू होगा।

यूपी में 23 जून तक मानसून आएगा

लेकिन 23 जून तक मानसून लखनऊ और वाराणसी में आएगा। बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में लू लगने की संभावना है, जैसा कि मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी हैं। 

15: 33 जिलों में हीटवेव का प्रभाव रहेगा

गुरुवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद रात का तापमान दिन के साथ बढ़ने लगा है।

तापमान का असर

पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और बहराइच में 40 डिग्री से अधिक का तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा, गोरखपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 40.8 डिग्री सेल्सियस और बहराइच में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात बलिया और गाजीपुर में सबसे गर्म थी।