Monsoon: निकोबार द्वीप समूह में पहुंचा मानसून, 6 दिन पहले दी दस्तक, IMD का राहत भरा बुलेटिन
Monsoon 2026 Start Date: शहरों से लेकर गांवों तक गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली गर्मी ने आम जनता को परेशान करके रखा है. तेज गर्मी और लु के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से मानसून को लेकर एक सुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसका इंतजार देश का हर नागरिक कर रहा है. उन्होंने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण पूर्व अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में निर्धारित समय से 6 दिन पहले ही पहुंच चुका है.
मौसम विभाग ने ये भी कहा कि मानसून को आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों बिल्कुल अनुकूल बनी हुई है. मानसून का समय से पहले पहुंचना शुभ संकेत है. राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर हरियाणा समेत पुरा उत्तर भारत भीषण लु का सामना कर रहा है. लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं. गर्मी का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है. बाजारों में बिल्कुल रौनक गायब हो गई है.
मानसून के पहले वाली बारिश शुरू
मानसून अपने सामान्य समय से लगभग 6 दिन आगे चल रहा है. आगामी दो दिनों के दौरान अंडमान द्वीप समूह और अरब सागर के अन्य हिस्सों में फैलने की उम्मीद जताई जा रही है. ज्यादातर बार मानसून केरल में 1 जून को पहुंचता है लेकिन इस बार 6 दिन पहले पहुंचने की संभावना है. केरल के तटवर्ती इलाकों में मानसून के पहले वाली बारिश बरसने का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि 25 और 26 मई के आसपास केरल के तट पर मानसून दस्तक दे सकता है.
उत्तर भारत के मैदानी इलाके ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी इस समय गर्मी सितम ढा रही है हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 37.4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. पहाड़ी इलाकों के हिसाब से यह बहुत ज्यादा है. इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी है.