Monsoon : मानसून समय से पहले ही खटखटा देगा भारत का दरवाजा, ला नीना असर रहेगा कमजोर

भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत सहित कई पड़ोसी देशों को एक महीने बाद राहत मिलने वाली है। इस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
 

The Chopal : भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत सहित कई पड़ोसी देशों को एक महीने बाद राहत मिलने वाली है। इस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस बीच इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है, जिससे भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

इस माह से होगी बारिश की संभावना

फोरम ने कहा, 'दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम ने कहा, उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।