राजस्थान में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 2 दिनों तक लगातार होगी झमाझम बारिश
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार जारी है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. अभी-अभी मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर एक ताज़ा अपडेट जारी किया गया है. इस अपडेट में कहा गया है कि राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. जिसके चलते राजस्थान में 2 दिन बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इस लेख में हम आपको पूरे राजस्थान का मौसम अपडेट देंगे.
प्रदेश में मौसम का सूरतेहाल
आईएमडी जयपुर केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क देखने को मिला. कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. दिन भर में थोड़ी बहुत धूप है कई जगहों पर देखी गई. लेकिन सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के चलते कई जगहों पर शीतलहर जैसे हालत रहें. प्रदेश की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री, चूरू में 7.6 डिग्री, संगरिया में 6.8 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, इसके अलावा माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. वही हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
राजस्थान दो दिन होगी बारिश
जयपुर मौसम केंद्र द्वारा 21 और 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में 2 दिनों तक लगातार बारिश होने की भरपूर संभावना जताई गई है. बारिश आने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड में इजाफा होगा. ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर है सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा. इसके चलते हरियाणा के भी कई जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं.
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम
नए पश्चिमी विक्षोभ कारण हरियाणा में भी 21 और 22 जनवरी को बारिश होने का अनुमान जताया गया है. हरियाणा में कल से मौसम में बदलाव देखने शुरू होगा जिससे सुबह के समय में घनी धुंध देखने को मिलेगी. हरियाणा के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है.