भागलपुर में प्री मानसून बारिश से ही शहर में विभिन्न जगहों पर जलभराव

Bihar Weather Report: बिहार में अब मौसम का रुख बदलने लगा है। बिहार में हफ्ते पहले भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल था. बिहार के करीब सभी जिलों में तापमान 40 से ऊपर पहुंच गया था. वही बात की जाए पिछले दिनों से मौसम का मिजाज काफी पलट गया है। मौसम कैसे बदलते रुख से तापमान में गिरावट हुई है। वीरवार सुबह-सुबह प्रदेश में मौसम का मिजाजसुहाना बना हुआ है। प्रदेश में बादलों ने आसमान में डेरा डाल रखा है। राज्य में सुबह 8:00 से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है

 

Bihar Weather Update : प्री मानसून बारिश में ही भागलपुर शहर पानी-पानी हो गया। नगर निगम की नालों की सफाई की पहली कोशिश भी असफल रही। शहर के विभि शहर के मिरजानहाट से वारसलीगंज रोड, अलीगंज रोड, बौंसी पुल के पास, मुंदीचक, इशाकचक सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। । लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार और बुधवार को नगर निगम ने नाला-नाली की उड़ाही की, जिससे उन इलाकों के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बच्चों को सुबह स्कूल जाने के लिए कीचर पानी से गुजरना पड़ा।

रविवार से भागलपुर में मौसम अच्छा है। गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हुई, जबकि बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे। इसके अलावा मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान भी जारी किया था। जिले का तापमान लगभग ३० डिग्री सेल्सियस है। इस भयंकर गर्मी में लोगों को राहत मिली है। हीटवेव से लोगों को राहत मिली है। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि नौ मई से 10 मई तक बारिश होगी। उस समय पूर्वा हवा की गति नौ से 13 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान लगाया गया है।

बांका व कोसी-सीमांचल का मौसम

बांका में मौसम भी बदल गया है। मंगलवार से बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी है। तेज आंधी ने आम की फसल को भी नुकसान पहुँचाया। बहुत से घरों के छप्पर उड़ गए। पेड़ की कई मोटी-मोटी टहनियां भी टूटकर गिरी। साथ ही सहरसा में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों को अचानक हुई बारिश से काफी राहत मिली है।मई की गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। इंसानों के अलावा जानवरों भी इससे प्रभावित हुए। लेकिन अचानक हुई बारिश ने आसपास के लोगों को राहत दी है।