राजस्थान के अधिकांश इलाकों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इस दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार 
 

Imd weather forecast: मौसम केंद्र ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है आगामी दिनों में राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में हल्का पश्चिमी तूफान होगा। 15 फरवरी से 17 फरवरी तक आंशिक बादल रहेंगे।

 
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इस दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार 

Rajasthan News : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और  मौसम केंद्रों पर तापमान लगातार बदल रहा है। आगामी दिनों में राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में हल्का पश्चिमी तूफान होगा। 15 फरवरी से 17 फरवरी तक आंशिक बादल रहेंगे। 15 फरवरी से 17 फरवरी के बीच राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

केंद्र ने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में 25 से 33 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट के बाद पुन: तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को दिन का तापमान चार डिग्री गिर गया । रात में न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ा। जयपुर सहित पांच शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से अधिक था।

सीकर में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी

फाल्गुन के पहले ही सीकर में मौसम बदल गया है। गर्मी दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने के साथ आ गई है। मौसम केंद्रों पर तापमान लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह सीकर में नमी कम होने से सर्दी कम हुई। इसका प्रभाव दिनचर्या और खान-पान पर दिखाई देने लगा है। दोपहर में गर्म था। शाम को गर्मी कम होने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है।