UP के 60 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 दिन रुक-रुक कर होगी बरसात

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदल गया है। प्रदेश में 60 से अधिक जिलों में IMD ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी और अन्य कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।-

 
UP के 60 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 दिन रुक-रुक कर होगी बरसात

Uttar Pradesh Pradesh : उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब थोड़ा बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल छाएं होंगे। इस दौरान 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वज्रपात के बावजूद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बूंदाबांदी भी कई जिलों में होने की संभावना है। मई महीने के शुरुआत से ही यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी

शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है, IMD ने बताया। शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. शनिवार को लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, रायबरेली, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, महराजगंज, कुशीनगर और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है.ऐसे में प्रदेशवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

शहर  तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
वाराणसी     38.2/23.0     53
मेरठ     35.5/19.0     80
कानपुर     37.0/25.4     95
आगरा     38.7/19.8     75
लखनऊ     36.4/25.2     141

बारिश निरंतर होगी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन से चार दिनों तक लगातार बारिश होगी। अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

30 मिलीमीटर बारिश बुलंदशहर में दर्ज

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बादल छाए और बारिश हुई। इस दौरान 50 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम की मार सबसे अधिक हुई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और मथुरा सहित कई जिलों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर बारिश बुलंदशहर में दर्ज की गई, जबकि इटावा में 20 और बस्ती में 17 मिलीमीटर बारिश हुई.  आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा पर नजर रखने का निर्देश दिया है.