UP Weather : उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगी की मौसम की फिजा, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 
 

UP Weather: 12 फरवरी से उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विभोक्ष की वजह से मौसम एक बार फिर बदल सकता है. राज्य के कई जिलों में हवा 30 से 35 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है।

 

Uttar Pradesh : उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं से मौसम ठंडा रहता है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने कहा कि आज (12 फरवरी) से उत्तर प्रदेश का मौसम पश्चिमी विभोक्ष की वजह से बदल सकता है। ऐसे में राज्य के कई जिलों में करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की बारिश होगी। 

लखनऊ का मौसम का मिजाज 

उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप निकलने लगी है, लेकिन रात की ठंड अभी भी एक समस्या है। जिससे बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम विभाग ने कहा कि आज (12 फरवरी) से 15 फरवरी के बीच राज्य के लगभग 40 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है। लखनऊ का मौसम पूरे हफ्ते साफ रहने वाला है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस का असर लखनऊ में भी हो सकता है। IMD का अनुमान है कि लखनऊ में हफ्ते भर 10–12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है। तापमान भी 25 से 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों का मौसम मिजाज 

मौसम विभाग ने कहा कि फरवरी के 12 से 14 तारीख को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। यूपी के पश्चिमी भाग में मौसम ठंडा रहेगा, और हाथरस, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर में 8 डिग्री सेल्सियस का तापमान रह सकता है। इन क्षेत्रों में आने वाले दो दिनों में भी धुंध का प्रभाव देखा जा सकेगा। जब हम पूर्वांचल की बात करते हैं, तो दिन में इस क्षेत्र में तेज धूप खिल रही है, और आगे मौसम सामान्य रहेगा। वहीं प्रयागराज में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

ये पढ़ें - NHAI Guidelines : वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज़, अब इस हालात में नहीं लगेगा टोल टैक्स