Weather Today: दिल्ली सहित देश के इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक तेज गर्जन के साथ बारिश होगी। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में आज और कल ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। 20 मार्च तक झारखंड और ओडिशा में बारिश हो सकती है।

 

The Chopal, Weather Today: देश उत्तरी इलाकों में ठंड की वापसी और गर्मियों की शुरुआत होने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में बारिश नहीं आने वाली है। आज से गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज चमक के साथ बारिश होगी। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में आज और कल ओलावृष्टि का अनुमान है। 20 मार्च तक झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ बारिश आ सकती है। 16–20 मार्च तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। 17 और 18 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। आज और कल, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

यहां अपडेट देखें कि आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा 

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 15 से 20 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 15 से 20 मार्च तक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश जारी रहने वाली है। 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम 

आईएमडी के मुताबिक आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम 14 डिग्री से अधिकतम 29 डिग्री तापमान जा सकता है। आज दिन में नई दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट है। दिल्ली का अधिकतम तापमान आनेवाले दिनों में कुछ बढ़ सकता है। 

हाल ही में मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। यही नहीं, उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। दक्षिणी ओडिशा, पूर्वी असम और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

ये पढ़ें - Noida News : रात्रि के दौरान यहां नहीं रुक सकते कुंवारे मेहमान, नया फरमान हुआ जारी