Weather Update : अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, अब आया विभाग का नया अलर्ट

Mausam Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान में अब एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 13 फरवरी और 14 फरवरी इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

 

The Chopal, Rajasthan Mausam Update : राजस्थान में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो अब 1-2 दिन से दोपहर में गर्मी भी पड़ने लगी है। वैसे तो मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से शीतलहर, पाला जमने की संभावना नहीं है। हालांकि, 13 फरवरी और 14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पर बारिश की संभावना काफी कम है।

जयपुर में 12 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम ?

राजस्थान के जयपुर में सोमवार 12 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 फरवरी, 13 फरवरी और 14 फरवरी को जयपुर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात को मौसम ठंडा बना रहेगा। कहीं - कहीं बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। कुल मिलाकर मौसम में अधिक स्थिरता नहीं रहेगी।

बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान किस शहर में था?

राजस्थान में बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रहा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन माउंट आबू मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में रात का पारा 3.6 डिग्री रहा।

ये पढ़ें - UP Update : ये सिटी बनेगी टूरिज्म हॉटस्पॉट, सालाना 5 करोड़ टूरिस्ट, व्यापार में आएगा तगड़ा उछाल