कपिल देव, एडम गिलक्रिस्ट सहित 21 अंतर्राष्ट्रीय कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र

 

The Chopal, New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बिगड़ रहे स्वास्थ्य को कई दिनों से लगातार खबरें आ रही है. इसी को देखते हुए सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने - जिनमें एलन बॉर्डर और एडम गिलक्रिस्ट भी शामिल हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से को पत्र लिखकर अपील की है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट के आदेश के मुताबिक पूरी मेडिकल सुविधा दी जाए।

पिछले 3 सालों से इमरान खान भ्रष्टाचार, तोशाखाना और अल-कादिर ट्रस्ट समेत कई मामलों में जेल में बंद है. 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पत्र में साफ किया है की ये अपील किसी भी राजनैतिक मंशा के तौर पर नहीं बल्कि इमरान खान के साथ कई सालों तक क्रिकेट के मैदान में खेले तो दोस्त होने के नाते से की जा रही है.

पत्र में कप्तानों ने लिखा है की पाक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड द्वारा इमरान खान जांच के लिए अस्पताल में भेजे गए थे. लेकिन थोड़े समय में ही सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें जांच करके मेडिकली स्वस्थ घोषित कर दिया. जिसमे मेडिकल बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किया गया. जो सुप्रीम कोर्ट का उल्लंघन है.

पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए इस पत्र में पाकिस्तान सरकार से खास तौर पर तीन मांग की गई है. 

1. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठन किए गए निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड से उनके स्वास्थ्य की अच्छे से जांच हो. इस जांच में उनका निजी डाक्टर शामिल हो. 

2. मेडिकल बोर्ड जो भी इलाज सुझाए वो समय पर उन्हें उपलब्ध करवाया जाना चाहिए.

3. सुप्रीम कोर्ट आदेश के अनुसार, साप्ताहिक मुलाकातों में बिना किसी एडमिनिस्ट्रेशन रुकावट के उन्हें परिवार से मिलने दिया जाए.