सुमी में फंसे हुए हैं भारत के 700 छात्र, खतरे वाला है इलाका
Mar 7, 2022, 09:19 IST
The Chopal
भारत| युक्रेन भारत के बीच जारी युद्ध मे भारतीय छात्रों को भीषण संघर्ष करना पड़ रहा है। भारत लगातार अपने छात्रों को निकालने का प्रयास कर रहा है लेकिन गोलीबारी के चलते यह सम्भव नही हो पा रहा है। आज इसी सन्दर्भ में भारत ने सुमी में फंसे 700 छात्रों को निकालने की कोशिश की लेकिन भारत युक्रेन में तहिमाम के चलते सफल नही हो पाया।
वही हंगरी में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत विद्यार्थियों को निकालने के अभियान में अंतिम चरण में है। विद्यार्थियों को भारत लौटने के वास्ते बुडापेस्ट पहुंचने का सुझाव दिया। वही भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा' के तहत भारत 76 उड़ानों के माध्यम से अपने 15,920 छात्रों को भारत वापस लाया गया है।
वही यदि हम सुमी में फंसे भारतीय छात्रों की बात करें तो उन्हें निकालने के लिए रूस और युक्रेन से यह अपील की है कि वह भारतीय छात्रों को बाहर निकलने के लिए मार्ग प्रदान करें। ताकि उन्हें रूसी सीमा या रोमानिया, हंगरी या पोलैंड पहुंचाने के लिए पश्चिमी यूक्रेन में सीमा पर ले जाया जा सके।