यूक्रेन की तरफ बढ़ा रूसी सेना का 84 किलोमीटर लंबा काफ़िला
Mar 1, 2022, 09:36 IST
The Chopal
Ukraine Russia conflict| यूक्रेन और रूस के मध्य विवाद जारी है। दोनो देशो के मध्य बेलारूस में हुई वार्ता बेनतीजा निकली और अब रूस यूक्रेन के साथ आरपार की जंग लड़ने को तैयार है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ परमाणु ट्रायड की तैयारी कर ली। रूस की इस हरकत ने सभी देशों में हलचल मचा दी है और अन्य देशों की चिंता को बढ़ा दिया है।
सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक रूस की सेना का 84 किलोमीटर का काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ता जा रहा है। इस काफिले की तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है और लोग रूस की आलोचना कर रहे हैं। वही अब इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया।
बता दें रूस और यूक्रेन के मध्य पिछले पांच दिनों से महासंग्राम छिड़ा हुआ है। अंगेजी समाचार पत्र राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। इस समय यूक्रेन के हालात बेहद खतरनाक है।