कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार ने दिया अपने पद से इस्तीफा, बीजेपी का हो सकते हैं हिस्सा

 
The Chopal
जम्मू|जम्मू कश्मीर इस समय सुर्खियों में है। अब इस बीच बड़ी खबर है कि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फहरुख खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आलाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खान को बीजेपी में एक अहम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
जानकारी के लिए बता दें 1990 के दशक में कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम कसने में खान ने अहम भूमिका निभाई थी। सम्भावनाये यह भी हैं कि खान को केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
बताते चलें खान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। इन्होंने पार्टी में कई अल्पसंख्यक पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है। हालांकि अभी केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि परिसीमन कार्य मई तक पूरा हो जाएगा जिसके बाद यहां चुनाव होगा।