आखिर क्यों स्वतंत्र देव बोले , सपाई तो भूखे नंगे
Feb 27, 2022, 10:11 IST
The Chopal
UttarPradesh| यूपी में जारी सियासी रण में आज जहां एक तरफ पांचवे चरण के लिए मतदान आरम्भ हो गया है। वहीं प्रदेश की सत्ताधारी सरकार ने अगले चरण के लिए अपना प्रचार प्रसार आरम्भ कर दिया है और इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के समर्थन में संतकबीरनगर नगर की सदर विधानसभा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को सम्बोधित किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में बीजेपी की विजय का बिगुल फूंकते हुए कहा, भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इसके नेतृत्व में यूपी को राम मंदिर मिला कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। आज से पूर्व की सरकारों का ध्यान कभी इस ओर नहीं गया। क्योंकि वह सिर्फ अपने विषय मे सोचते थे। उन्होंने आगे मुख्य विपक्षी दल सपा पर हमला बोला और कहा, सपा वाले तो भूखे नंगे है। यह प्रदेश को नोचेंगे और लूटेंगे। इनको वोट देने का मतलब कब्रिस्तान का निर्माण वही भाजपा को वोट देने का मतलब सनातन को आगे बढ़ना राम मंदिर का निर्माण।
आज हम देख सकते हैं कि भारत का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। विश्व स्तर पर भारत का नेतृत्व सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष के चलते बढ़ा है। वही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थपित हुआ है। पिछले पांच सालों में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है। यूपी आज गुंडागर्दी मुक्त है। वहीं हम अगर पहले की बात करें तो यहां गुंडे हमारे दुश्मन देश से आते थे और बम पटककर चले जाते थे लेकिन अब छवि बदल चुकी है अब हमारे दुश्मन देश मे बम पटके जाते हैं। वही अगर हम बिजली की बात करें तो पहले यूपी में यह भी धर्म के आधार पर मिलती थी। ईद पर 24 घटे बिजली लेकिन हिन्दू त्योहार पर कटौती। हमने सबको एक तमगे में तौला और सभी को 24 घण्टे बिजली मुहैया करवाई। लोगो ने पांच वर्ष तक यूपी में बिना भेदभाव का शासन देखा है। लोग यूपी में एक बार पुनः कमल खिलाने की तैयारी में हैं। मेरी आपसे गुजारिश है सदर विधानसभा में अंकुर राज तिवारी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और यूपी में पुनः भाजपा की सरकार बनाए।