यूक्रेन में एक भारतीय छात्र को लगी गोली

 

The Chopal

रूस| यूक्रेन और रूस के बीच युद्द जारी है इस युद्द ने रूस को तबाह कर दिया है। वही वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए सभी की चिंताए बढ़ी हुई है। अब इस बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन युद्ध मे फंसे नागरिकों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाने के लिए तैयार हो गया है लेकिन अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह युद्द कब तक रुकेगा।

वही बड़ी खबर यह भी है कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ( सेवानिवृत्त) ने पोलैंड में बताया कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगी है उसे पुनः कीव वापस ले जाया गया है। हम कम से कम नुकसान में यह कोशिश कर रहे हैं कि छात्रों को वहां से जल्द ही निकाल सके। 
इस बीच रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा  संयंत्र में आग लग गई। यह सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र था। 
रूसी लेखक दिमित्रो ओरलोव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है उन्होंने लिखा है रूसी सैनिक और यूक्रेन के लोगो के बीच हुए युद्ध मे कई लोग हताहत हुई है। बता दें खबर यह भी थी कि रूसी सैनिकों ने टैंक के साथ शहर में प्रवेश किया था उनकी योजना इस परमाणु संयंत्र को जब्त करने की थी।