'आ सकती है कोरोना जैसी एक और महामारी', इस चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन
कोरोना संकट के बीच चलते दुनिया एक और महामारी की चपेट में आ सकती है. माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी देते हुए बताया है कि कोरोना वायरस परिवार के एक अलग रोगाणु से जल्द नई महामारी आ सकती है.
Washington: कोरोना (Corona) संकट अभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और दुनिया पर एक और महामारी का खतरा मंडराने लगा है. माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने चेतावनी जारी की है कि दुनिया में बहुत जल्द कोरोना जैसी एक और महामारी आ सकती है. इस चेतावनी ने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी है. बिल गेट्स ने कहा कि COVID-19 से गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नाटकीय रूप से कम होने लगा है. ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि लोगों में इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पैदा होने लगी है.
चेतावनी के साथ जताई यह आशा
CNBC को दिए गए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने बताया कि भविष्य में आने वाली महामारी (Pandemic) कोरोना वायरस (Coronavirus) परिवार के एक अलग रोगाणु से आने कि संभावना है. हालांकि, उन्होंने आशा जताई कि मेडिकल तकनीक में आए विकास की मदद से दुनिया इससे बेहतर तरीके निपट सकती है. गेट्स ने यह भी कहा कि इसके लिए हमें अभी से निवेश शुरू करना होगा.
‘कोरोना का असर अब कम हो रहा है ’
माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक ने बताया कि कोरोना पिछले दो साल हमारे बीच रहा है और इसका खराब असर अब धीरे धीरे कम हो रहा है. ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि वैश्विक आबादी में कुछ स्तर तक की इम्युनिटी पैदा हो चुकी है. गेट्स ने ये कहा कि जब वायरस फैलता है तो वह अपनी खुद की इम्युनिटी भी पैदा करता है. यह आदत विश्व समुदाय के महामारी से बाहर निकलने में वैक्सीन की तुलना में ज्यादा कारगर साबित होती है.
Also Read : Ukraine Crisis: यूक्रेन में हालात बिगड़े, भारत ने अपने राजनयिकों के परिवारों को देश छोड़ने के दिए निर्देश
सब-वेरिएंट BA.2 बना बड़ी परेशानी
वायरस के संक्रमण की अगर बात करें तो भारत में मामले बहुत कम हो रहे हैं, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BA.2 ने चिंता बढ़ाए हुए है. कई शोध में यह बात पता चली है कि BA.2 मूल वेरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला है. साथ ही स्टडी में यह भी पता चला है कि ओमिक्रोन सब वेरिएंट BA.2 डेल्टा से भी खतरनाक हो सकता है. यह कोरोना की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.