बीजेपी करवाएगी पीओके को आजाद:- केंद्रीय मंत्री
Updated: Mar 21, 2022, 09:27 IST
The Chopal
जम्मू| भाजपा जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने के संदर्भ में काफी चर्चाओं में रहती है। आय दिन भाजपा नेताओं की जुबान पर इसका ज़िक्र रहता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के पक्ष में एक बयान दिया और कहा है कि जिस तरह धारा 370 जम्मू कश्मीर से रद्द किया गया उसी प्रकार मोदी के नेतृत्व में भाजपा पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके को भी आजाद करवाएगी।
उन्होंने 1990 में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्ची घटना पर आधारित बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की आलोचना के संदर्भ में नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरे में लिया और कहा 1987 के विधानसभा चुनाव में हुई ''धांधली'' के चलते जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का जन्म हुआ। उन्होंने आगे कहा, संसद ने 1994 में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान को उसके अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को खाली करना होगा. पाक के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कराना हमारा संकल्प है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को रद्द किया गया। यह सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में सम्भव हुआ है। जो कि कई नेताओं की कल्पना से बिल्कुल परे था।