बसपा नेता के बेटे की हुई हत्या, झाड़ी में मिला शव

 
The Chopal
अपराध| उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा सुरजपुर थाना क्षेत्र में बसपा नेता के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक नेता के बेटे का शव जंगल में पड़ा मिला, कहा जा रहा है की अपराधी लड़के की हत्या कर उसका शव झाड़ी में फेंककर फरहार हो गए।
जांच से पता चला है की युवक के सर में चोट लगी है और उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए युवक का शव भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान राहुल भाटी के रूप में हुई है। राहुल भाटी पल्ला गांव के रहने वाले हरगोविंद भाटी, जो बसपा के मेरठ कोऑर्डिनेटर हैं, उनका बेटा है।
डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 हरीश चन्द्र के मुताबिक युवक सुबह 9:30 पर अपने घर से बाइक लेकर निकाल। दोपहर के वक़्त पुलिस को सूचना प्राप्त हूई की ग्रेटर नोएडा सुरजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक झाड़ियों में बेहोश हालात में पड़ा है। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर युवक को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने मामले को तत्काल अंडर में लेकर जांच आरंभ कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है वह जल्द ही मामले की तह तक पहुंचकर अपराधियों का खुलासा कर देगी।