एक की गलती की सजा पूरे पुलिस विभाग को न दी जाए तो बेहतर:- ममता बनर्जी
Mar 28, 2022, 12:00 IST
The Chopal
West Bengal| पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा ने को लेकर ममता बनर्जी सरकार सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार इस मामले में ममता सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। अब इस संदर्भ में ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए कहा है कि बीरभूम में एक दो लोगो की लापरवाही के चलते हुई घटना के लिए पश्चिम बंगाल की पूरी पुलिस को गलत कहना उचित नहीं है। किसी एक की गलती की सजा पूरी पुलिस बिरादरी को नहीं दी जा सकती है।
उन्होंने कहा बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की कथित तौर पर हुई हत्या के बाद इस मामले में हुई हिंसा को न रोकने वाले पुलिस कर्मियों के साथ कार्यवाही की गई है लेकिन एक घटना के संदर्भ में पूरे विभाग को गलत ठहराना अनुचित है। बता दें 21 मार्च की घटना के मद्देनजर रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तहसील के एसडीपीओ को ‘अनिवार्य प्रतीक्षा'सूची में रखा गया है।
ममता बनर्जी ने आगे कहा, राज्य की पुलिस ने सालों लोगो की मदद की है चाहे वह कानून व्यवस्था हो या कोरोना का ताहिमाम। जनता के हित के लिए पुलिस कर्मियों ने हमेशा अपना हाँथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा मैं यह स्वीकारती हूँ कि पुलिस ने पहले इस मामले में ढील बरती लेकिन अब वह इस मामले की कार्यवाही कर रही है। हमने ओसी और एसडीपीओ को हटा दिया है और टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष (अनारुल हुसैन) सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वही आगे विपक्ष को इंगित करते हुए उन्होंने कहा इस घटना पर उचित कार्यवाही हो रही है। विपक्ष फिजूल में हायतौबा मचाए हुए हैं। वह महज यह चाहता है की लोगो के मध्य ममता बनर्जी की छवि खराब हो और लोगो को यह लगे की ममता के राज में कानून व्यवस्था सुचारू नहीं है। फिलहाल बता दें बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की मौत के बाद उनके समर्थकों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी थी जिसके बाद 8 लोगो की आग में जलकर मौत हो गई थी और बीरभूम में हिंसा का माहौल बना हुआ था।